{"_id":"6a26a19ff1c2b1ddfe0a3683","slug":"the-participants-learned-yoga-pranayama-and-sudarshan-kriya-kullu-news-c-89-1-ssml1013-178306-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्रतभिागियों ने सीखा योग, प्राणायाम और सुदर्शन क्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्रतभिागियों ने सीखा योग, प्राणायाम और सुदर्शन क्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शमशी में आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस प्रोग्राम का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था कुल्लू ने शमशी में छह दिवसीय हैप्पीनेस कार्यक्रम का आयोजन किया। 2 से 7 जून तक आयोजित शिविर प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम, पौराणिक ज्ञान तथा विश्वविख्यात सुदर्शन क्रिया का प्रशिक्षण दिया।
वरिष्ठ प्रशिक्षक सुंदर ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारियों, व्यवसायियों और गृहिणियों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए योगमय जीवनशैली अपनाने और समाज निर्माण के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कहा कि वर्तमान में समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य, शांति और आनंद का संदेश पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से जिला कारागार सहित विभिन्न संस्थानों में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वहीं, पिछले छह वर्षों से प्रत्येक रविवार को निशुल्क ऑनलाइन योग प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में जुड़कर योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
Trending Videos