सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP protests against the government in Keylong

Kullu News: केलांग में भाजपा ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
BJP protests against the government in Keylong
विज्ञापन
जनता की समस्याओं की अनदेखी का लगाया आरोप
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय केलांग में कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रवि ठाकुर ने कहा कि यह रैली जनभावनाओं का सशक्त प्रतिबिंब है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब परिवर्तन के लिए तैयार है और मौजूदा सरकार के कुशासन को स्वीकार करने के मूड में नहीं है।
रैली के दौरान भाजपा के पदाधिकारियों ने राज्य सरकार पर विकास कार्यों में विफल रहने और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जनता परेशान है। सरकार इन मुद्दों को गंभीरता से नहीं ले रही। इस दौरान प्रभारी अखिलेश कपूर, वरिष्ठ नेता युवराज बोध, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जवाहर शर्मा, जिलाध्यक्ष रिगजिन, केलांग मंडल अध्यक्ष तंजीन कटोच, उदयपुर मंडल अध्यक्ष किशोरी रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed