सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The tradition of Ralli marriage was followed, and the immersion took place after a month.

Kullu News: रल्ली विवाह की परंपरा निभाई, एक माह बाद हुआ विसर्जन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
The tradition of Ralli marriage was followed, and the immersion took place after a month.
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में कांगड़ा घाटी की सदियों पुरानी रल्ली के विवाह की परंपरा उत्साह और श्रद्धा के साथ निभाई गई। एक महीने तक चले इस विशेष आयोजन का समापन मंगलवार को विधि-विधान के साथ विसर्जन कर किया।
Trending Videos

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार रल्ली का विवाह एक पारंपरिक रस्म है, जिसे क्षेत्र में सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना के साथ मनाया जाता है। इस दौरान जिला मुख्यालय के अखाड़ा बाजार, सुल्तानपुर, लोअर ढालपुर में विशेष पूजन, गीत-संगीत और पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मंगलवार को अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की और उसके बाद विधिवत विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय रिचा सूद, शिवानी सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि यह परंपरा कांगड़ा जिले से शुरू हुई है और कुल्लू में भी हर साल इस परंपरा का निर्वहन किया जाने लगा है। इसी कड़ी में चैत्र संक्रांति से लेकर बैसाख संक्रांति तक यह परंपरा निभाई जाती है। इसमें अंतिम तीन दिनों में शादी की रस्म निभाने के लिए मेहंदी से लेकर शादी तक की तमाम रिवायत निभाई गई। उसके बाद मंगलवार को रामशिला हनुमान मंदिर के पास विसर्जन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed