सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Without a Guru there is no knowledge, how will children fly?

Kullu News: गुरु के बिना ज्ञान नहीं, बच्चे कैसे भरेंगे उड़ान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Without a Guru there is no knowledge, how will children fly?
विज्ञापन
लारजी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहुरी में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है लेकिन शिक्षकों के पदों को नहीं भरा गया है। विद्यालय में शिक्षकों के छह पद रिक्त हैं। इससे 250 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावक भी चिंतित हैं कि बच्चे पढ़ाई में पिछड़ेंगे तो वे सपनों को कैसे साकार कर पाएंगे। विद्यालय में छह शिक्षकों समेत कुल नौ पद रिक्त हैं।
Trending Videos

विद्यालय में साल 2023 से टीजीटी नॉन-मेडिकल, टीजीटी आर्ट्स, शास्त्री, प्रवक्ता राजनीति विज्ञान, शारीरिक शिक्षक, कला अध्यापक, लिपिक, सहायक लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद रिक्त हैं। स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से कई बार शिक्षा विभाग को रिक्त पदों को भरने के लिए प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ की कमी के कारण कक्षाएं नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं। अभिभावक धर्मेंद्र, राजू, यशपाल, डूर सिंह, रवि शर्मा आदि ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई बिना शिक्षक के अधर में है। उन्होंने सरकार, प्रशासन और शिक्षा विभाग से रिक्त पदों को भरने की मांग की है। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा ने कहा कि देहुरी विद्यालय में शिक्षकों और गैर-शिक्षकों के रिक्त पदों का ब्यौरा शिक्षा निदेशालय भेजा गया है।
....
विद्यालय में शिक्षकों के छह मुख्य पद रिक्त होने से विद्यार्थी पलायन करने को मजबूर हैं। जिन विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश लिया है, उन्हें भी बिना शिक्षक परेशानी हो रही है।
-गुरध्यान सिंह, एसएमसी अध्यक्ष
....
शिक्षकों की भारी कमी से विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों को चिंता सता रही है। सभी रिक्त चल रहे नौ पदों पर अविलंब नियुक्ति की जाए।
-नवल, स्थानीय निवासी देहुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed