सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A young man was found burnt near Jiya Bridge and was referred to Nerchowk.

Kullu News: जिया पुल के पास झुलसा मिला युवक, नेरचौक रेफर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
A young man was found burnt near Jiya Bridge and was referred to Nerchowk.
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। कीरतपुर-मनाली हाईवे में जिया पुल के नीचे एक युवक के झुलसने का मामला सामने आया है। युवक का ऊपरी हिस्सा काफी झुलस गया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लोगों ने जिया पुल के पास एक युवक को आग से झुलसा हुआ देखा। युवक कैसे झुलसा, यह पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को जिया से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया। आग से युवक करीब 30 फीसदी से अधिक जला हुआ है। युवक की पहचान खुशी राम (28) निवासी ठेला, गड़सा, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाओं का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि युवक जिया में पुल के नीचे आग से झुलसा है। अब उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक उपचार के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed