{"_id":"69de2e9033d0bb45a8072205","slug":"congress-celebrated-dr-bhimrao-ambedkars-birth-anniversary-kullu-news-c-89-1-klu1002-173876-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कांग्रेस ने मनाई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कांग्रेस ने मनाई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में पार्टी कार्यालय सभागार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस के अनुसूचित विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सेस राम आजाद ने बताया कि डॉ. आंबेडकर ने देश को एक मजबूत संविधान दिया, जो सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में आंबेडकर के विचारों और उनके सिद्धांतों को अपनाना बेहद जरूरी है, ताकि समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा मिल सके।
उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा से आंबेडकर के आदर्शों पर चलती आई है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष प्रीतम, कांग्रेस के नेता हरीचंद शर्मा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos