{"_id":"69ea56bc80e27c1c5e0586b8","slug":"bus-rolls-downhill-30-passengers-have-a-narrow-escape-kullu-news-c-89-1-ssml1012-174624-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सोझा की चढ़ाई में लुढ़ने लगी बस, बाल-बाल बचे 30 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सोझा की चढ़ाई में लुढ़ने लगी बस, बाल-बाल बचे 30 यात्री
विज्ञापन
हाईवे-305 स्थित घियागी से सोझा के बीच पहाड़ी से टकराई एक निजी बस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। नेशनल हाईवे-305 पर घियागी से सोझा के बीच की चढ़ाई पार करना वाहन चालकों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है। वीरवार को बंजार से पलदी घाटी होते हुए रामपुर जा रही एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। बस में सवार करीब 30 लोग रामपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
वीरवार दोपहर करीब 2 बजे जब बस घियागी से आगे सोझा कैंची के पास पहुंची, तो चढ़ाई में अचानक बस पीछे लुढ़कने लगी। इससे बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित किया और उसे पहाड़ी से टकराकर रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद बस हाईवे के बीचोबीच खड़ी हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। बाद में बस को किनारे कर यातायात बहाल किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रेशर पाइप फटने से बस में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके बाद यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई।
प्रताप सिंह और विंटू ने बताया कि घटना में किसी को चोट नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। पिछले सप्ताह भी इसी मार्ग पर कुल्लू से आनी जा रही एचआरटीसी की बस तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में रुक गई थी। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते बस खराब हुई थी। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X