{"_id":"69ea58cbcde7ad9f900be94d","slug":"migrant-workers-are-not-coming-to-manali-due-to-disruption-in-cylinder-supply-kullu-news-c-89-1-ssml1014-174583-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से मनाली नहीं आ रहे प्रवासी श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से मनाली नहीं आ रहे प्रवासी श्रमिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मनाली। ईरान युद्ध के चलते गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण मनाली में कामगारों की संख्या भी कम हो गई है। इससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के श्रमिक मनाली नहीं आ रहे हैं। इनमें कई लोग सीमेंट के कार्य में निपुण हैं तो कई लकड़ी के कार्य में। यहां आने वाले मजदूर पूर्व में व्यावसायिक सिलिंडर लेते थे। उन्हें यह बिना किसी पासबुक के मिल जाते थे।
अब स्टॉक सीमित होने से सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। इसकी वजह से बिहार समेत अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासी कामगारों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। स्थानीय ठेकेदारों और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों का कहना है कि सिलिंडर की उपलब्धता न होने से कामगारों को रोजमर्रा की जिंदगी चलाने में दिक्कतें आ रही हैं। खाना बनाने जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी न होने के कारण कई मजदूर अपने राज्यों की ओर लौट गए हैं या आने से कतरा रहे हैं।
ठेकेदार राजेश यादव, ललन कुमार, पिंका के अनुसार सीजन के दौरान बड़ी संख्या में बिहार और अन्य राज्यों से मजदूर मनाली पहुंचते थे। इससे निर्माण कार्य समय पर पूरे हो जाते थे। इस बार कामगारों की कमी के चलते कई निर्माण कार्य अधर में लटक गए हैं। ठेकेदारों का कहना है कि अगर जल्द ही गैस सिलिंडरों की सप्लाई सामान्य नहीं हुई, तो दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। संवाद
0000
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X