सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   CCTV footage examined in cash and iPhone theft case.

Kullu News: नकदी, आईफोन चोरी मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाली

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
CCTV footage examined in cash and iPhone theft case.
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। पुलिस थाना पतलीकूहल के तहत स्पेन रिजॉर्ट के एक कमरे में ठहरे सैलानी की नकदी और आईफोन चोरी मामले की जांच तेज हो गई है। 18 जून को यहां रुके दिल्ली निवासी एक पर्यटक के कमरे से करीब दो लाख रुपये की नकदी और दो आईफोन चोरी हुए हैं। पुलिस ने इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज की है। शुक्रवार को पुलिस ने रिजॉर्ट और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रिजॉर्ट के स्टाफ से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई है। चोरी हुए मोबाइल फोन की लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है।

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed