सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Children from Manikarn learned rescue techniques during the disaster.

Kullu News: मणिकर्ण के बच्चों ने आपदा में बचाव करना सीखा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Children from Manikarn learned rescue techniques during the disaster.
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मणिकर्ण के बच्चों ने आपदा में सुरक्षित रहने का तरीका सीखा। छठी से 12वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए माउंटेन फोरम हिमालयाज ने प्रशिक्षण शिविर लगाया।

इसमें विद्यार्थियों को भूकंप, भूस्खलन, आगजनी, बादल फटना तथा अन्य प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा सावधानियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपातकाल परिस्थिति में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक प्रतिक्रिया तथा सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर भी जानकारी दी गई। माउंटेन फोरम हिमालयाज की समन्वयक सरिता शर्मा के साथ प्रशिक्षक बेलीराम नेगी, योगराज ठाकुर और सुभाष ने विद्यार्थियों को आपदा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश बोध एवं शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed