{"_id":"6a381f91a738866c9d0ed1e6","slug":"chitta-synthetic-drug-seized-from-three-people-including-a-couple-in-manali-kullu-news-c-89-1-ssml1012-179472-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली में दंपती सहित तीन लोगों से पकड़ा चिट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली में दंपती सहित तीन लोगों से पकड़ा चिट्टा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मनाली/कुल्लू। नशा तस्करी के विरुद्ध चल रहे विशेष अभियान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को पुलिस ने पति-पत्नी समेत पंजाब के तीन लोगों से 19.350 चिट्टा और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए। तीनों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार 20 जून को गुप्त सूचना के आधार पर मनाली के अलेऊ के समीप स्थित एक रिहायशी मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान उक्त मकान में किराये पर रह रहे युसूफ (30) निवासी एवं डाकघर धारीवाल, तहसील अजनाला, जिला अमृतसर पंजाब, उसकी 30 वर्षीय पत्नी और आशीष (28) निवासी नागकला, डाकघर मजाटा, तहसील एवं जिला अमृतसर पंजाब के कब्जे से 19.350 ग्राम चिट्टा और 15,000 रुपये बरामद हुए।
एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। तीनों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। कहा कि बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, इसकी आपूर्ति शृंखला और अवैध तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। कहा कि आरोपियों की संपत्ति की भी जांच की जाएगी। संवाद