फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Conclusion of the Shatchandi Yajna with Kanya Pujan.

Kullu News: शतचंडी यज्ञ की कन्या पूजन के साथ पूर्णाहुति

Sun, 26 Jul 2026 05:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Conclusion of the Shatchandi Yajna with Kanya Pujan.
माता भुवनेश्वर देवी जगन्नाथी मंदिर में आयोजित किया शतचंडी यज्ञ
विज्ञापन

पूर्णाहुति के बाद भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

......................
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। अधिष्ठात्री माता भुवनेश्वर देवी जगन्नाथी के मंदिर पूईद में आयोजित पांच दिवसीय 39वें शतचंडी यज्ञ का रविवार को वैदिक रीति-रिवाजों के साथ समापन हुआ। पूर्णाहुति के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूरदराज के गांवों सहित कुल्लू के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। यज्ञ के समापन पर 14 पंडितों ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ हवन किया। इस दौरान कन्या पूजन और पूर्णाहुति भी हुई।

इसके बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने खीर और अन्य प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में पांच दिनों तक पंडितों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। पूईद पंचायत के पूर्व प्रधान उत्तम शर्मा ने बताया कि पंडितों ने वैदिक मंत्रों के साथ शतचंडी यज्ञ को विधिवत संपन्न कराया। देवलू अशोक लंबरदार, पूर्व पंच सुनू राम, सुमन शर्मा और अजीत शर्मा ने बताया कि घाटी के करीब एक दर्जन गांवों के अलावा कुल्लू के विभिन्न क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed