{"_id":"6a660dd9b281ae09e705010d","slug":"gram-sabhas-held-in-18-panchayats-development-discussed-kullu-news-c-89-1-klu1002-182512-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 18 पंचायतों में ग्राम सभाएं, विकास पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 18 पंचायतों में ग्राम सभाएं, विकास पर हुई चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिले की करीब 18 पंचायतों में रविवार को ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इसमें विकास कार्यों, जनसमस्याओं और आगामी योजनाओं पर चर्चा की।
रविवार को आयोजित ग्राम सभाएं भुंतर विकास खंड की तलाड़ा, दनोगी और दलाशनी, बंजार की कोटला, कोठी चैहणी व खाडागाड़, कुल्लू की चताणी, चंसारी और चोपाडसा, नग्गर की करजां, हलाण-1 व काईस में हुईं। इसके अलावा आनी की कमांद, करशैईगाड़ व कराड़ तथा निरमंड की कोटी, खरगा व गडेज पंचायतों में भी ग्रामसभाएं हुईं।
जिला पंचायत अधिकारी दया राम ठाकुर ने बताया कि पंचायतों में हुई ग्राम सभा में पंचायत की विकास योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, मनरेगा सहित विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही ग्रामीणों से विकास कार्यों के संबंध में सुझाव लिए गए, ताकि पंचायत स्तर पर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा सके। संवाद