फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tribute paid to the victims of the Pangi accident.

Kullu News: पांगी हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 26 Jul 2026 06:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to the victims of the Pangi accident.
कुल्लू। पांगी वैली छात्र कल्याण संघ कुल्लू की ओर से पांगी सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों को ढालपुर मैदान में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए पुष्पांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। संघ ने प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार और सीमा सड़क संगठन से लाहौल और पांगी घाटी की सड़कों की स्थिति में जल्द सुधार करने की मांग की।
विज्ञापन

संघ ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान ब्लास्टिंग और अन्य जोखिम वाले कार्यों के लिए निर्धारित समय तय किया जाना चाहिए। उसी के अनुरूप यातायात को नियंत्रित किया जाए। पांगी वैली छात्र कल्याण संघ कुल्लू इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed