{"_id":"6a1eadb949292f29bc05150b","slug":"congress-has-an-edge-amid-anti-incumbency-wave-dorje-kullu-news-c-89-1-klu1002-177777-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता विरोधी लहर के बीच कांग्रेस को बढ़त : दोरजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता विरोधी लहर के बीच कांग्रेस को बढ़त : दोरजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कहा, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक की गृह वार्ड में हो गई हार
........................
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। प्रदेश में आर्थिक चुनौतियों, विकास कार्यों के लिए सीमित बजट और सरकार के खिलाफ विपक्ष की लगातार घेराबंदी के बावजूद लाहौल-स्पीति जिले में हुए पंचायत चुनावों में कांग्रेस को अपेक्षा से बेहतर परिणाम मिले हैं। चुनाव नतीजों ने संकेत दिया है कि स्थानीय स्तर पर मतदाताओं ने सत्ता विरोधी लहर को दरकिनार करते हुए विधायक अनुराधा राणा के नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर भरोसा जताया है।
यह बात लाहौल-स्पीति जिला कांग्रेस अध्यक्ष दोरजे लारजे ने कही। उन्होंने कहा कि जिला परिषद की 10 में से नौ सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत से भले ही एक सीट पीछे रह गई, लेकिन जिन तीन सीटों पर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहां जीत का अंतर उल्लेखनीय रहा। स्पीति उपमंडल में कांग्रेस ने पंचायत समिति पर कब्जा जमाते हुए भाजपा से सत्ता छीन ली।
लाहौल पंचायत समिति में भी कांग्रेस बहुमत से केवल एक सीट दूर रह गई। दोरजे लारजे ने कहा कि जिला परिषद चुनाव में पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक अपने गृह वार्ड में ही पराजित हो गए। उन्होंने बताया कि विधायक अनुराधा राणा और जिला कांग्रेस नेतृत्व निर्वाचित प्रतिनिधियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें कर आगामी रणनीति तैयार कर रहा है। दोरजे लारजे ने दावा किया कि पंचायत चुनाव में मिली सफलता विधायक अनुराधा राणा के नेतृत्व में जनता के बढ़ते विश्वास का परिणाम है। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos