Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kullu News
›
Kullu: Skill Test Conducted for 36 Young Rafting Guides; Licenses to Operate Rafts to be Issued to Successful Candidates
{"_id":"6a1e7534812b3cb36902fef6","slug":"video-kullu-skill-test-conducted-for-36-young-rafting-guides-licenses-to-operate-rafts-to-be-issued-to-successful-candidates-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: 36 युवा राफ्टिंग गाइडों का हुआ स्किल टेस्ट, सफल अभ्यर्थियों को जारी होंगे राफ्ट चलाने के लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: 36 युवा राफ्टिंग गाइडों का हुआ स्किल टेस्ट, सफल अभ्यर्थियों को जारी होंगे राफ्ट चलाने के लाइसेंस
Ankesh Dogra
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:46 AM IST
Link Copied
अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहणसंस्थान मनाली, जिला पर्यटन विकास अधिकारी और तकनीकी समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को पिरड़ी में 36 युवा राफ्टिंग गाइडों का स्किल टेस्ट का आयोजन किया। दक्षता टेस्ट के दौरान प्रतिभागियों की नदी में तैराकी क्षमता, राफ्ट पलटने की स्थिति में बचाव कौशल, नाव संचालन से संबंधित तकनीकी दक्षता तथा अन्य आवश्यक मानकों की जांच की गई। इसके अलावा अभ्यर्थियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र और प्राथमिक उपचार संबंधी ज्ञान का भी मूल्यांकन किया गया। परीक्षण के दौरान राफ्टिंग प्रभारी गिमनर सिंह ने प्रतिभागियों के तकनीकी कौशल और सुरक्षा मानकों के प्रति उनकी समझ का आकलन किया। संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी, पर्यटन विकास अधिकारी रोहित शर्मा ,पर्यटक सूचना अधिकारी योगराज, पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही। बताया कि स्किल टेस्ट में सफल रहने वाले सभी युवा राफ्टिंग गाइडों को लाइसेंस जारी किए जाएंगे। लाइसेंस मिलने के बाद ये युवा जिले में राफ्टिंग गतिविधियों से जुड़कर स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।