सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP in power in Kullu district council

Kullu News: कुल्लू में जिला परिषद की सत्ता भाजपा के हाथ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
BJP in power in Kullu district council
कुल्लू में जिला परिषद के चुनाव के परिणाम निकलते ही ढोल पर झुमते कार्यकर्ता।-संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
कुल्लू। जिला परिषद (जिप) कुल्लू में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का दावा मजबूत होता नजर आ रहा है। 14 वार्डों वाली जिला परिषद में भाजपा समर्थित नौ उम्मीदवार जीतकर आए हैं, जबकि कांग्रेस समर्थित चार उम्मीदवारों को सफलता मिली है। इसके अलावा निर्दलीय विजेता विभा सिंह भी भाजपा पृष्ठभूमि से जुड़ी मानी जा रही हैं। ऐसे में जिला परिषद में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।

अब भाजपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए रणनीति बनाने में जुट गई है। पार्टी समर्थित निर्वाचित सदस्यों के बीच इन दोनों महत्वपूर्ण पदों को लेकर मंथन शुरू हो गया है। राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर भी चर्चा तेज है कि भाजपा समर्थित विजयी सदस्यों में से किसे अध्यक्ष और किसे उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिला परिषद चुनाव की मतगणना प्रक्रिया रविवार को दिनभर चलने के बाद कई केंद्रों पर देर रात तक जारी रही। कुछ स्थानों पर समर्थक पूरी रात मतगणना केंद्रों के बाहर डटे रहे। कुल्लू के खोरीरोपा और नग्गर खंड के पतलीकूहल स्थित मतगणना केंद्रों में परिणाम मध्यरात्रि से पहले घोषित कर दिए गए थे, जबकि भुंतर, बंजार और आनी के मतगणना केंद्रों में देर रात तक मतगणना चलती रही।
विज्ञापन
Trending Videos

बंजार में हुई पुनर्गणना
बंजार के धाउगी वार्ड में मतगणना मध्यरात्रि के बाद तक जारी रही। इसके बाद पुनर्गणना भी करवाई गई, जिससे परिणाम घोषित होने में और अधिक समय लगा। भुंतर में भी देर रात तक मतगणना का दौर चलता रहा। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने जश्न मनाया, जबकि पराजित उम्मीदवारों के समर्थकों में मायूसी देखी गई। कुछ असंतुष्ट पक्ष अंतिम परिणामों को लेकर सुबह तक मतगणना केंद्रों के बाहर डटे रहे।

जिला परिषद कुल्लू
वार्ड जीते हारे समर्थित
धाउगी गिरधारी लाल
ओम प्रकाश
कांग्रेस
चायल
पिंकी देवी
उषा देवी
भाजपा
मौहल
निशा ठाकुर
प्रेम लता
भाजपा
ब्रो
नीना जोशी देविंद्रा देवी
भाजपा
जरड़-भुट्टी
प्रकाश चंद
चौबे राम
भाजपा
बखनाओ
सुनील कुमार
योगेंद्र कुमार
कांग्रेस
वशिष्ठ
ठाकुर दास
जोगिंद्र
भाजपा
डुघीलग
राजकुमार
तारा चंद
भाजपा
बरशैणी
प्रवीण ठाकुर
सुशील कुमार
कांग्रेस
ज्येष्ठा
विभा सिंह
कमलेश शर्मा
निर्दलीय
लरांकेलो
अनिल राणा टिकम भाजपा
कटराईं जिंदू ठाकुर रितू भाजपा
बलागाड़
कुसुमलता
भावना चौहान
भाजपा
लझेरी
रीमा ठाकुर
आशा देवी
कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed