सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP-Congress MLAs could not even save their stronghold

Kullu News: अपना गढ़ भी नहीं बचा सके भाजपा-कांग्रेस के विधायक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP-Congress MLAs could not even save their stronghold
विज्ञापन
कुल्लू। जिला परिषद (जिप) चुनाव में बड़े-बड़े दिग्गजों को जनता ने पटकनी दी है। जिले में भाजपा और कांग्रेस के चारों विधायक भी अपने-अपने गढ़ को नहीं बचा पाए हैं। 14 वार्डाें वाली जिला परिषद कुल्लू में नौ पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने प्रचंड जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने चार और एक पर निर्दलीय प्रत्याशी जीती हैं।

मनाली से कांग्रेस विधायक भुवनेश्वर गौड़ के वशिष्ठ, कटराईं, डुघीलग और लरांकेलो वार्ड में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की हार हुई है। कुल्लू में विधायक सुंदर सिंह मौहल और जरड़भुट्टी में जीत नहीं दिलवा सके। यहीं हाल बंजार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी का रहा। उन्हें धाउगी और जेष्ठा तथा आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार को बखनाओं और लझेरी में हार का मुंह देखना पड़ा है। इसे पहले नगर निकाय चुनाव में भी चारों विधायक अपनी-अपनी नगर परिषद और नगर पंचायत को नहीं बचा पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद के परिणाम में कांग्रेस और भाजपा की अंदरुनी गुटबाजी उजागर हुई है। मनाली में भाजपा के पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। जिला परिषद चुनाव में चारों विधायकों ने अपने समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में खूब पसीना बहाया था। बाह्य सराज की आनी विस क्षेत्र की बात करें तो यहां भाजपा और कांग्रेस में बड़ा उलटफेर हुआ। यहां पर भाजपा के गढ़ में कांग्रेस ने लझेरी और बखनाओं और कांग्रेस के गढ़ में भाजपा ने ब्रो और चायल वार्ड में परचम लहराया है। कांग्रेस से राज्य मिल्कफेड के चेयरमैन बीएस ठाकुर और पूर्व एपीएमसी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा की जुगलबंदी भी काम नहीं आई और ब्रो व चायल वार्ड से हाथ धोना पड़ा। बंजार के धाउगी वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार के साथ दो अन्य नेता ओम प्रकाश ठाकुर और दर्शन ठाकुर एक ही विचारधारा के बतौर निर्दलीय मैदान में थे। यहां पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार तेजा ठाकुर चौथे स्थान पर खिसक गए। जेष्ठा में निर्दलीय उतरीं विभा सिंह ने रिकार्ड
विज्ञापन
Trending Videos

8,100 मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को करारी पटकनी दी। सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर की कुल्लू विस के मौहल वार्ड में पूर्व जिप सदस्य रहीं प्रेमलता ठाकुर ने कांग्रेस का खेल बिगाड़ा। यहां भाजपा की निशा ठाकुर जीतीं। जरड़ भुट्टी वार्ड में मुकाबला रोचक रहा और कांग्रेस के समर्थित उम्मीदवार केशव राम कुल्वी तीसरे नंबर पर रहे। यहां भाजपा के प्रकाश चंद ने जीत हासिल की है। मनाली विस से विधायक भुवनेश्वर गौड़ को निराशा हाथ लगी है। यहां की चारों जिप वार्ड पर भगवा लहराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed