सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Farmer applies fertilizer along with weeding to tomatoes: Ritu Gupta

टमाटर को निराई के साथ खाद डाले किसान : ऋतु गुप्ता

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Farmer applies fertilizer along with weeding to tomatoes: Ritu Gupta
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को नगदी फसल टमाटर की निराई समय पर करने की सलाह दी है। इन दिनों निराई के लिए बेहतर समय है। निराई के बाद पौधों का विकास बेहतर तरीके से होता है। लिहाजा किसानों ने टमाटर के खेतों में समय रहते निराई और मिट्टी चढाने का काम शुरू कर दिया है। विशेषज्ञों ने किसानों को खाद डालने की भी सलाह दी है।
Trending Videos

कृषि विभाग कुल्लू की उप निदेशक ऋतु गुप्ता ने कहा कि किसान निराई का काम समय पर पूरा कर लें। जिले में टमाटर का 1500 हेक्टेयर भूमि पर उत्पादन होता है। सैकड़ों परिवार टमाटर की खेती से अच्छी आमदनी कमा रहे हैं। कुल्लू का टमाटर तब बाजार पहुंचता है जब मैदानी इलाकों में खत्म हो जाता है। ऐसे में किसानों को अच्छे दाम मिलते हैं। घाटी के किसान अमित, देवराज, रितेश, जय चंद व सुरेश कुमार ने कहा कि टमाटर की फसल की निराई और खाद डालने में किसान व्यस्त हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed