{"_id":"6a1d6855f0c703737800dc13","slug":"physical-teachers-will-be-recruited-in-schools-counseling-from-tomorrow-kullu-news-c-89-1-ssml1015-177711-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: स्कूलों में भर्ती होंगे शारीरिक शिक्षक, कल से काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: स्कूलों में भर्ती होंगे शारीरिक शिक्षक, कल से काउंसलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जारी किया शेड्यूल, अभ्यर्थियों को भेजे कॉल लेटर
.......................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के सरकारी विद्यालयों में शारीरिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इन नियुक्तियों से विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा, वहीं उनके शारीरिक और मानसिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत जिला कैडर के सीएंडवी वर्ग के शारीरिक शिक्षक के 24 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे।
विभागीय कार्यक्रम के अनुसार तीन और चार जून को बैचवाइज काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय, लोअर विंग कुल्लू में उपस्थित होना होगा। विभाग की ओर से पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए जा चुके हैं। जिन अभ्यर्थियों को किसी कारणवश कॉल लेटर प्राप्त नहीं हुआ है, वे भी पात्रता संबंधी दस्तावेजों के साथ भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डॉ. सुनील दत्त ठाकुर ने बताया कि अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र, हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाणपत्र, रोजगार पंजीकरण प्रमाणपत्र, व्यावसायिक योग्यता प्रमाणपत्र तथा एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01902-222679 पर संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि भर्ती के तहत सामान्य वर्ग के आठ, अनुसूचित जाति वर्ग के छह, अनुसूचित जनजाति वर्ग का एक, अन्य पिछड़ा वर्ग के आठ तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का एक पद भरा जाएगा।
विज्ञापन
000
Trending Videos