Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kullu News
›
Kullu: Supporters of the Independent candidate from Dhaugi Ward reach the DC office; allege rigging in vote counting
{"_id":"6a1d42773a7f6adc4c0add92","slug":"video-kullu-supporters-of-the-independent-candidate-from-dhaugi-ward-reach-the-dc-office-allege-rigging-in-vote-counting-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: धाउगी वार्ड के निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थक पहुंचे डीसी कार्यालय, मतगणना में धांधली के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: धाउगी वार्ड के निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थक पहुंचे डीसी कार्यालय, मतगणना में धांधली के लगाए आरोप
Ankesh Dogra
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:57 PM IST
Link Copied
पंचायती राज चुनाव के परिणामों को लेकर सोमवार को धाउगी वार्ड से जिला परिषद के निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थक उपायुक्त कार्यालय पहुंच गए। समर्थकों ने मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। समर्थकों का आरोप है कि मतगणना के दौरान पहले निर्दलीय उम्मीदवार ओम प्रकाश ठाकुर को विजयी घोषित किया गया, लेकिन बाद में परिणाम बदलकर उन्हें पराजित घोषित कर दिया गया। इसे लेकर समर्थकों ने मतगणना में धांधली की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। समर्थकों ने कहा कि चुनाव परिणामों में पारदर्शिता बरती जानी चाहिए और यदि किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक त्रुटि हुई है तो उसे सार्वजनिक किया जाए। इस दौरान उपायुक्त कार्यालय परिसर में कुछ समय तक माहौल गर्म रहा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सुबह जरड़-भुट्टी कॉलोनी वार्ड से जिला परिषद के निर्दलीय उम्मीदवार चौबेराम के समर्थकों ने भी उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। उन्होंने राज्य चुनाव आयोग और जिला प्रशासन पर चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगाए थे तथा अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। समर्थकों ने निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।