सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Newly elected representatives met Bhubaneswar Gaur

Kullu News: नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने भुवनेश्वर गौड़ से की भेंट

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
Newly elected representatives met Bhubaneswar Gaur
विज्ञापन
सोलंगनाला। शनाग पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने विधायक भुवनेश्वर गौड़ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पंचायत के प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य तथा अन्य गण्यमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Trending Videos

बैठक में पंचायत की विकासात्मक प्राथमिकताओं, क्षेत्र में प्रस्तावित जनहित कार्यों तथा भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने पंचायत के समग्र विकास के लिए विधायक से सहयोग और मार्गदर्शन का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उनका हरसंभव सहयोग रहेगा। उन्होंने पंचायत के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन भी दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed