{"_id":"6a1d74df8c372954cf0af63b","slug":"the-trainees-enthralled-the-audience-with-their-kathak-dance-kullu-news-c-89-1-ssml1013-177729-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्रशिक्षुओं ने कथक नृत्य कर बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्रशिक्षुओं ने कथक नृत्य कर बांधा समां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुल्लू। सूत्रधार कला संगम कुल्लू की ओर से आयोजित नौ दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का समापन सोमवार को हुआ। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने कार्यशाला के दौरान सीखी गई कथक नृत्य की विभिन्न प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यशाला का संचालन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक गुरु पंडित तापश देवनाथ ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को कथक नृत्य की पारंपरिक विधाओं और तकनीकी बारीकियों का प्रशिक्षण दिया। समापन समारोह में सभी प्रशिक्षुओं को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षुओं ने शुद्ध कथक, तराना, ठुमरी और गुरु वंदना की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने पंडित तापश देवनाथ को कुल्लवी परंपरा के अनुसार शाॅल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में तबले पर अमित महंत, बांसुरी पर निशांत गौतम तथा हारमोनियम एवं गायन में पंडित विद्या सागर ने संगत दी। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos