{"_id":"6a1d815f299e9477fc04d246","slug":"video-kullu-villagers-meet-sp-over-shooting-incident-demand-increased-security-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: कसोल में हुए गोलीकांड को लेकर एसपी से मिले ग्रामीण, सुरक्षा बढ़ाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: कसोल में हुए गोलीकांड को लेकर एसपी से मिले ग्रामीण, सुरक्षा बढ़ाने की मांग की
कसोल में हुए गोलीकांड को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी रोष पनपा है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कुल्लू से मिलने पहुंचा। उन्होंने उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की ठीक से चैकिंग की जानी चाहिए ताकि इस तरह के अवैध हथियार लाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। पूर्व प्रचायत प्रधान विजेंद्र शर्मा की अध्यक्ष में कुल्लू पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया है कि इस क्षेत्र में आने वाले इस तरह के असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उधर, पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा है कि घटना में संलिप्त चार लोगों को पहले गिरफ्तार कर लिया था और पांचवें व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे भी उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।