Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Uproar at Majitha Police Station; Case Registered Against Several Individuals, Including Bikram Majithia
{"_id":"6a1d33597db07fcdea037580","slug":"video-uproar-at-majitha-police-station-case-registered-against-several-individuals-including-bikram-majithia-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"मजीठा थाने में हंगामा, बिक्रम मजीठिया समेत कई लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजीठा थाने में हंगामा, बिक्रम मजीठिया समेत कई लोगों पर केस दर्ज
मजीठा थाने में पुलिस हिरासत से एक आरोपी को छुड़ाने के कथित प्रयास को लेकर पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का आरोप है कि बड़ी संख्या में लोग थाने में जबरन घुस गए और पुलिस कार्रवाई में बाधा पहुंचाई।
अमृतसर देहात के एसएसपी सुहेल मीर कासिम ने रविवार को बताया कि थाना मजीठा में दर्ज एफआईआर नंबर 90 के तहत गिरफ्तार किए गए सोहियां कलां निवासी जोबनप्रीत सिंह से पूछताछ चल रही थी। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े दस बजे बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर एकत्र हो गए। आरोप है कि भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए थाने में प्रवेश किया और हिरासत में मौजूद आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया।
पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने थाने के कमरों में जाकर रिकॉर्ड और केस फाइलों से छेड़छाड़ की तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर कई लोगों की पहचान कर ली है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। एसएसपी ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।