सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Committees formed for Sutradhar anniversary celebration: Dinesh

सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव के लिए बनाई समितियां : दिनेश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Committees formed for Sutradhar anniversary celebration: Dinesh
विज्ञापन
कुल्लू। सूत्रधार कला संगम कुल्लू की कार्यकारिणी की बैठक संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। इसमें 49वें सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। निर्णय लिया कि वर्षगांठ उत्सव के तहत 21 से 23 जून तक लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र और अटल सदन में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
Trending Videos

उत्सव के लिए आंतरिक एवं बाह्य उपसमितियों का गठन किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वर्षगांठ उत्सव के दौरान संस्था के नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो अभियान को विशेष रूप से जन-जागरूकता से जोड़ा जाएगा। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं और मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा कला एवं संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed