{"_id":"6a1eabf85571a129130429c3","slug":"meritorious-girl-students-were-awarded-kullu-news-c-89-1-ssml1015-177780-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मेधावी छात्राओं को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मेधावी छात्राओं को किया पुरस्कृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ओटी शास्त्री के परीक्षा परिणाम में तीनों छात्राओं ने बनाई टॉप टेन में जगह
......................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। श्री व्यास संस्कृत महाविद्यालय रघुनाथपुर, कुल्लू ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की ओर से घोषित ओटी शास्त्री के परीक्षा परिणाम में टॉप टेन की सूची में आईं छात्राओं का स्वागत किया।
मंगलवार को प्राचार्य डॉ. ओम कुमार शर्मा और महाविद्यालयीय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सुनील शास्त्री, सचिव प्रेमला ठाकुर और पूर्व अध्यक्ष मोती लाल शर्मा ने सुनीता, मोनिका और मेनका को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. ओम कुमार शर्मा ने तीनों छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों और समस्त प्राध्यापकों को बधाई दी। इन छात्राओं के आगामी उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नोडल अधिकारी डॉ. पुरषोत्तम लाल ठाकुर ने बताया कि महाविद्यालय का ओटी शास्त्री अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। इस दौरान उपप्राचार्य कोमल चंद तथा प्राध्यापक डॉ. रिपु दमन, हीरा देवी, होतमे राम, पल्लवी नेगी, सविता शर्मा और मीरा देवी उपस्थित रहीं। संवाद
Trending Videos