{"_id":"69f1fbb76f49feb65d0ef4fd","slug":"control-room-set-up-for-municipal-elections-kullu-news-c-89-1-klu1002-175086-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नगर निकाय चुनाव के लिए कंट्रोल रूम स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नगर निकाय चुनाव के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी बोले, 24 घंटे सक्रिय रहेगा केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने मुख्यालय में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है ताकि चुनाव का सफल एवं सुचारु संचालन हो सके। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसे स्थापित करने का उद्देश्य चुनाव को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाना है। यह कंट्रोल रूम आम नागरिकों की शिकायतों, सुझावों और चुनाव संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए सप्ताह में 24 घंटे कार्यरत रहेगा।
जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम के लिए विशेष संपर्क नंबर और ईमेल आईडी भी जारी किए हैं। इनके माध्यम से आमजन अपनी समस्याएं और शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए सहायक आयुक्त डॉ. जैबंती ठाकुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Trending Videos