सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The dumping site near ISBT should be removed soon.

Kullu News: जल्द हटाई जाए आईएसबीटी के समीप बनाई डंपिंग साइट

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 06:01 AM IST
विज्ञापन
The dumping site near ISBT should be removed soon.
विज्ञापन
भारी बारिश के बीच विरोध करने पहुंचे लोग
Trending Videos

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से किया आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मुख्यालय में आईएसबीटी के समीप एमआरएफ साइट के पास डंप किए जा रहे कचरे से स्थानीय लोग परेशान हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने डंपिंग साइट को जल्द यहां से हटाने की मांग की है। बुधवार को बारिश के बीच लोग नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। लोगों ने नगर परिषद की ओर से किए जा रहे काम का विरोध जताया। वार्ड नंबर तीन निवासी राहुल कुमार ने कहा कि नगर परिषद ने पहले कहा था कि यहां पर सिर्फ सूखा कूड़ा रखा जाएगा और कुछ समय के बाद इसे यहां से हटा दिया जाएगा। अब यहां पर हर तरह का कूड़ा जमा किया जाता है, जिससे यहां हर समय गंदगी फैली रहती है। वार्ड नंबर तीन का नेहरू पार्क भी अब कूड़ेदान में तब्दील हो चुका है।
स्थानीय निवासी अभिषेक राय ने बताया कि जब मौहल से कूड़ा संयंत्र हटाया गया था तो न्यायालय ने भी नगर परिषद और प्रशासन को निर्देश दिए थे कि जल्द इसके लिए भूमि की तलाश करें। अभी तक नगर परिषद और प्रशासन कूड़ा संयंत्र के लिए जमीन नहीं ढूंढ पाया है। स्थानीय निवासी आशा ठाकुर ने बताया कि लोग नगर परिषद और प्रशासन के समक्ष कई बार मांग उठा चुके हैं लेकिन अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। अगर यही रवैया रहा तो स्थानीय लोगों को कड़े कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed