{"_id":"6a357f64953258b88b082e31","slug":"corporations-e-buses-to-run-on-kullus-roads-kullu-news-c-89-1-ssml1012-179265-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू की सड़कों पर दौड़ेंगी निगम की ई-बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू की सड़कों पर दौड़ेंगी निगम की ई-बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुल्लू। जिले की सड़कों में जल्द ई-बसें दौड़ती नजर आएंगी। एचआरटीसी कुल्लू ने निगम प्रबंधन को 25 ई-बसों की डिमांड भेजी है। इन बसों को कुल्लू, मनाली और बंजार में चलाने की योजना है। ई-बसों के संचालन से वायु प्रदूषण नहीं होगा। तेल संकट के बीच डीजल की भी बचत होगी।
प्रदेश सरकार करीब 297 ई-बसों को खरीद कर रही है। कई बसें हिमाचल पहुंच गई हैं। प्रदेश की सड़कों पर ई-बसों का संचालन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम है। बसों की डिलीवरी से पूर्व उनको चार्ज करने के लिए जगह-जगह चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं।
ये बसें एक बार चार्ज करने पर 180 से 200 किलोमीटर तक दौड़ सकेंगी। जिलावासी मोहर सिंह, कुमत राम, निका राम, सुनील कुमार और राहुल ने कहा कि सरकार ने ई-बसाें को चलाने का सही निर्णय लिया है। इससे कुल्लू-मनाली की वायु साफ रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को निगम के सभी रूटों को ई-बसों से जोड़ना चाहिए।
विज्ञापन
एचआरटीसी कुल्लू के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि कुल्लू डिपो के लिए 25 ई-बसों की डिमांड भेजी गई है। अब कितनी बसें मिलती हैं, यह सरकार और प्रबंधन पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि कुल्लू-मनाली, बंजार और पतलीकूहल में जैसे ही बसों के चार्जिंग स्टेशन तैयार होंगे तो बसों की डिलीवरी भी होगी। उन्होंने कहा कि जिले में इन बसों के संचालन के लिए ट्रायल हो गए हैं। संवाद