सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Councilors of Bhuntar Nagar Panchayat took the oath.

Kullu News: नगर पंचायत भुंतर के पार्षदों ने ली शपथ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Councilors of Bhuntar Nagar Panchayat took the oath.
भुंतर नगर पंचायत में शपथ ग्रहण करते नव निर्वाचित वार्ड सदस्य।-संवाद
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। नगर पंचायत भुंतर के पार्षदों ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। सात वार्ड वाली नगर पंचायत के पार्षदों ने अलग-अलग समूह में पहुंचकर बारी-बारी से शपथ ग्रहण की। सबसे पहले भाजपा समर्थित चार पार्षद नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। उन्हें उपमंडलाधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर ने शपथ दिलाई। उसके बाद कांग्रेस समर्थित तीन पार्षद विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के साथ कार्यालय पहुंचे और उन्हें भी शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर एसडीएम ने सभी पार्षदों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि सभी जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर भुंतर शहर की कानून-व्यवस्था, स्वच्छता और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में अपना पूरा सहयोग देंगे। इस मौके पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ वार्ड के लोगों ने पार्षदों को चुनकर भेजा है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस दौरान समर्थकों ने पार्षदों का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed