फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Counterfort RCC walls will be constructed to protect the Kullu-Manali highway from floods.

Kullu News: बाढ़ से कुल्लू-मनाली हाईवे की सुरक्षा के लिए बनेंगी काउंटर फोर्ट आरसीसी दीवारें

Thu, 06 Aug 2026 10:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 06 Aug 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
Counterfort RCC walls will be constructed to protect the Kullu-Manali highway from floods.
मनाली। वर्ष 2023 और 2025 की बाढ़ में बार-बार क्षतिग्रस्त हुए कुल्लू-मनाली हाईवे को स्थायी सुरक्षा देने का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अब प्रभावित स्थलों पर काउंटर फोर्ट आरसीसी दीवारें और रिटेनिंग स्ट्रक्चर बनाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए करीब 400 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है और कार्य दो निर्माण कंपनियों को आवंटित किया जा चुका है। दोनों कंपनियां प्रभावित स्थलों का विस्तृत सर्वेक्षण कर रही हैं।
विज्ञापन

सर्वे के दौरान सड़क के स्तर, ब्यास नदी के बहाव, सुरक्षा दीवारों की ऊंचाई और फाउंडेशन की गहराई का तकनीकी अध्ययन किया जा रहा है।
वर्ष 2023 और 2025 की बाढ़ में भूतनाथ मंदिर से वोल्वो बस स्टैंड, नीलम होटल के समीप, आलू ग्राउंड, क्लाथ, बिंदु ढांक, डोहलू नाला और रायसन सहित कई स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग को भारी नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी संवेदनशील स्थलों पर अब स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। सबसे अधिक संवेदनशील बिंदु ढांक क्षेत्र का नए सिरे से सर्वेक्षण किया जा रहा है। वहां भू-वैज्ञानिक और तकनीकी परिस्थितियों के आधार पर टनल अथवा फ्लाईओवर जैसे विकल्पों का अध्ययन किया जा रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार सुरक्षा दीवारें 15 से 20 मीटर तक ऊंची बनाई जा सकती हैं। इनकी नींव ब्यास नदी के वर्तमान तल से पांच से छह मीटर नीचे तक रहेगी, ताकि भविष्य में बाढ़ के दौरान नदी के पनी से तट का कटाव बढ़ने पर भी दीवारें सुरक्षित रहें और राष्ट्रीय राजमार्ग को नुकसान न पहुंचे।

प्रभावित स्थलों के सुरक्षा कार्य का अवार्ड जारी हो चुका है। बरसात समाप्त होने के बाद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। जहां आवश्यकता होगी, वहां काउंटर फोर्ट आरसीसी दीवारें बनाई जाएंगी, जबकि अन्य स्थानों पर सामान्य आरसीसी रिटेनिंग दीवारों का निर्माण किया जाएगा। इससे भविष्य में बाढ़ और कटाव से राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। वरुण चारी, परियोजना अधिकारी, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed