सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cow gets national honour, rally organised

Kullu News: गोमाता को मिले राष्ट्रीय सम्मान, निकाली रैली

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
Cow gets national honour, rally organised
विज्ञापन
संत समाज और गोसेवकों ने उपायुक्त कुल्लू को सौंपा ज्ञापन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत संत समाज और गोसेवकों ने सोमवार को जिला मुख्यालय में रैली निकालकर गोवंश को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने भजन-कीर्तन कर गोमाता का गुणगान किया और उपायुक्त कुल्लू के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल को मांगपत्र प्रेषित किया।
रैली का नेतृत्व डीणे राम ने किया। उन्होंने बताया कि ज्ञापन के जरिए संविधान के अनुच्छेद 48 में संशोधन कर केंद्रीय गो सेवा एवं संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग की गई है। इसके अलावा अवैध वधशालाओं पर सख्त कार्रवाई, गो तस्करी को गैर-जमानती अपराध घोषित करने और दोषियों की संपत्ति जब्त करने जैसे कड़े प्रावधान लागू करने की भी मांग उठाई गई। इस दौरान भारतीय गो क्रांति मंच (कुल्लू इकाई) के पदाधिकारियों ने गोमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग भी दोहराई। ज्ञापन में देशभर में गोवंश की गिरती स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान समय में देश में गोवंश की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है, जिससे धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों पर प्रभाव पड़ रहा है। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि प्राचीन काल से गोमाता का भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रहा है और इसे लोककल्याण से जोड़ा गया है। इस अवसर पर इंद्र सिंह मल्होत्रा, क्षितिज सूद, यशपाल शर्मा सहित संत समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed