फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   DAV Manali players dominate competitions.

Kullu News: डीएवी मनाली के खिलाड़ियों का स्पर्धाओं में दबदबा

Tue, 29 Sep 2026 05:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
DAV Manali players dominate competitions.
वॉलीबाल प्रतियोगिता के अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में टीम बनी विजेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय क्लस्टर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वॉलीबाल में अंडर-14 और अंडर-19 बाल वर्ग की टीमों ने विजेता का खिताब जीता। कराटे में खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक सहित कुल 13 पदक हासिल किए। कराटे प्रतियोगिता में डीएवी मनाली के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अंडर-14 बालिका वर्ग में सुहाना वर्मा, सान्वी जोशी और वीनुका ने स्वर्ण पदक जीते।

अंडर-17 बालिका वर्ग में सिहोना ठाकुर और पद्मा बोध ने स्वर्ण, जबकि सिमरन ठाकुर ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-14 बालक वर्ग में ओम और शिवेन ठाकुर ने कांस्य पदक जीते। अंडर-17 बालक वर्ग में कृष्णा सिंह ने स्वर्ण पदक, जबकि नीरज सूरी और आयुष ने रजत पदक अपने नाम किए। अंडर-19 बालक वर्ग में वैभव ठाकुर और अभि शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में इजाफा किया। प्रधानाचार्य निरुपमा बेदी ने सभी विजेता खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षक को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed