फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Women were made aware of how to avail the benefits of the schemes.

Kullu News: योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक कीं महिलाएं

Tue, 29 Sep 2026 05:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
Women were made aware of how to avail the benefits of the schemes.
बंजार के कलाकेंद्र में महिला संवाद कार्यक्रम, 18 पंचायतों की महिलाओं ने लिया भाग
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की अपना परिवार, सुखी परिवार योजना पर किया गया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। मुख्यमंत्री की अपना परिवार, सुखी परिवार योजना के तहत मंगलवार को बंजार के कला केंद्र में महिला संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें बंजार विकास खंड की 18 पंचायतों की महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

महिलाओं ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने मौके पर ही सवालों के जवाब दिए। संबंधित योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की भी जानकारी दी। महिलाओं को स्वरोजगार, कृषि-बागवानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां ने महिलाओं से सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल कर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य पात्र परिवारों तक सरकारी सुविधाओं को पहुंचाना है। योजना के तहत बंजार की 18 पंचायतों में करीब 2,000 महिलाओं को चिह्नित किया गया है। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर, तहसीलदार बंजार नीरज शर्मा, बीपीओ ललित कुमार, टेढ़ी सिंह नेगी, टीसी महंत और चमन लाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed