Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kullu News
›
Kullu: Surender Shourie says the condition of the Sarchi road remains poor despite claims of crores being spent over the last two years.
{"_id":"6abbaec53d9bac38f00a343b","slug":"video-kullu-surender-shourie-says-the-condition-of-the-sarchi-road-remains-poor-despite-claims-of-crores-being-spent-over-the-last-two-years-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: सुरेंद्र शौरी बोले- दो साल से करोड़ों खर्च के दावों के बाद भी सरची सड़क की हालत खस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: सुरेंद्र शौरी बोले- दो साल से करोड़ों खर्च के दावों के बाद भी सरची सड़क की हालत खस्ता
कुल्लू। ग्राम पंचायत सरची की एकमात्र मुख्य सड़क दो वर्षों से बदहाली का शिकार है। सड़क की खराब स्थिति के कारण जहां बस सेवा दो वर्ष से अधिक समय से बंद है। वहीं छोटे वाहनों के लिए भी इस सड़क पर आवाजाही बेहद जोखिमपूर्ण बनी हुई है। सड़क की स्थिति को देखते हुए किसी भी समय गंभीर हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने इस संबंध में वीडियो जारी करते हुए प्रदेश सरकार पर सड़क एवं ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के प्रति गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरची सड़क की बदहाली सरकार के विकास के दावों की जमीनी हकीकत को सामने लाती है। उन्होंने कहा कि करीब एक वर्ष पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं सरची गांव में रात्रि ठहराव कर चुके हैं। उस दौरान ग्रामीणों की मांग पर सड़क के सुधार के लिए धन उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।