{"_id":"6abb5d72b125e3219e0585e0","slug":"video-lkhanauu-ma-68500-shakashhaka-bharata-ka-abhayarathaya-na-rajabhara-ka-aavasa-ghara-rajabhara-caca-nayaya-kara-ka-lgae-nara-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने राजभर का आवास घेरा, ‘राजभर चाचा न्याय करो’ के लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने राजभर का आवास घेरा, ‘राजभर चाचा न्याय करो’ के लगाए नारे
लखनऊ में 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी मंत्री के आवास के दरवाजे पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पूरा परिसर ‘राजभर चाचा न्याय करो’ के नारों से गूंज उठा।
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने 2018 में निकली 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती में नियुक्ति की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में चार श्रेणियों के अभ्यर्थियों को पांच प्रतिशत की छूट का लाभ नहीं दिया गया। इसी आधार पर उन्होंने परिणाम संशोधित कर नई चयन सूची जारी करने की मांग की।
अभ्यर्थियों का कहना है कि 150 में 60 अंक यानी 40 प्रतिशत के आधार पर परिणाम संशोधित किया जाए। साथ ही पांच प्रतिशत की छूट का लाभ देते हुए नई चयन सूची जारी की जाए। इसी मांग को लेकर अभ्यर्थी लगातार आवाज उठा रहे हैं।
मंत्री के आवास पर अभ्यर्थियों के प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने उनसे बातचीत की। उन्होंने अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया।
राजभर ने अभ्यर्थियों से कहा कि वे अपने सभी संबंधित कागजात लेकर आएं। इसके बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय लेने का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।