सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deity Shringa Rishi arrived at Duala Jach in Banjar

Kullu News: बंजार के दुआला जाच में पहुंचे देवता शृंगा ऋषि

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 05:58 AM IST
विज्ञापन
Deity Shringa Rishi arrived at Duala Jach in Banjar
बंजार दुआला जाच में शामिल होते देवता श्रृंगा ऋ​षि।
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार स्थित माता अंबिका मंदिर में दुआला जाच मनाई गई। चैत्र नवरात्र को लेकर आयोजित जाच में पांच कोटी के आराध्य देवता शृंगा ऋषि पूरे लावलश्कर के साथ पहुंचे। सैकड़ों हारियानों और देवलुओं के साथ आए देवता शृंगा ऋषि के अलावा देवता घटोत्कच और लक्ष्मी नारायण भी पहुंचे और तीनों देवताओं का भव्य देव मिलन हुआ। महिलाओं ने तीनों देवताओं का पूजा-अर्चना के साथ स्वागत किया। देवताओं के आने से पूरा माहौल देवमय हो गया। लोगों ने देवताओं के दर्शन कर सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद लिया। यह पूरा कार्यक्रम बंजार व्यापार मंडल की ओर से आयोजित किया जाता है। दो दिन तक चलने वाले जाच मेले में रात को कीर्तन-भजन भी होगा। बुधवार को मंदिर में दुर्गा सप्तशती पाठ का दशांश हवन किया गया। माता मंदिर दुआला के कारदार तरसेम गुप्ता ने कहा कि वीरवार को पूर्णाहुति के साथ हवन पाठ का समापन होगा।

बंजार दुआला जाच में शामिल होते देवता श्रृंगा ऋषि।

बंजार दुआला जाच में शामिल होते देवता श्रृंगा ऋषि।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed