{"_id":"6991ebb9162a2765cb00d06e","slug":"devbhoomi-resonated-with-the-chants-of-bam-bam-bhole-kullu-news-c-89-1-ssml1012-169101-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बम-बम भोले के जयघोष से गूंजी देवभूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बम-बम भोले के जयघोष से गूंजी देवभूमि
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 15 Feb 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में बाबा के दर्शन के लिए लगी भक्तो की लाइन।-संवाद
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर जिले के मंदिरों में उमड़ी भीड़, सुबह से लगी रहीं श्रद्धालुओं की कतारें
दिन भर चला भजन-कीर्तन का दौर, हजारों लोगों ने माथा टेककर लिया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले भर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महाशिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिर बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे।
जिले के प्रसिद्ध बिजली महादेव मंदिर, भूतनाथ मंदिर कुल्लू, सियाली महादेव मंदिर मनाली, शिव मंदिर बजौरा आदि में दर्शनों के लिए सुबह से लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिरों में भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा।
महाशिवरात्रि के लिए देवालयों को एक दिन पहले सजा लिया गया था। रविवार सुबह 4 बजे कुल्लू शहर स्थित भूतनाथ मंदिर के कपाट खोले गए और बाबा भूतनाथ की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। मंदिर में भोले के जयकारों और घंटियों के बीच माहौल भक्तिमय बना रहा। बिजली महादेव में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के दर पर शीश नवाया।
मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर पिरड़ी महादेव मंदिर में भी महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं ने भोले बाबा से आशीर्वाद लिया। बजौरा स्थित शिव मंदिर, लरांकेलो शिव मंदिर, चौहकी स्थित शिव मंदिर, मणिकर्ण शिव मंदिर, बुंगडू महादेव मंदिर, शंचूल महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। चौहकी महादेव मंदिर में दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।
श्रद्धालु बीर सिंह, चमन लाल और विजय कुमार ने कहा कि उन्होंने शिवरात्रि पर महादेव का व्रत रखा था। मंदिर जाकर महादेव की पूजा-अर्चना कर ही व्रत तोड़ा गया। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भोले बाबा अपने भक्तों पर विशेष कृपा करते हैं।
--
महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भोले बाबा से आशीर्वाद लिया है। देवालय में पूजा-अर्चना की गई। महादेव से घाटी की सुख-शांति की कामना की गई है। - दोत राम ठाकुर, अध्यक्ष, जिला देवी-देवता कारदार संघ
--
Trending Videos