सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Devotees flocked to see the Jyotirlinga.

Kullu News: ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए उमड़े श्रद्धालु

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Devotees flocked to see the Jyotirlinga.
कुल्लू के कलाकेंद्र में सोमनाथ ज्योर्तिलिंग को दर्शन के लिए स्थापित करते आर्ट लिविंग संस्था के 
विज्ञापन
कुल्लू। लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र कुल्लू में श्रद्धालुओं ने सोमवार को सोमनाथ के मूल ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से ज्योतिर्लिंग को यहां आम जनता के दर्शन के लिए लाया गया। इसके चलते आम लोगों ने ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
Trending Videos

आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े अंशुल पाराशर, शिक्षक बलदेव ने बताया कि ऐतिहासिक ज्योतिर्लिंग की देशभर में परिक्रमा चल रही है। यह ज्योतिर्लिंग ऐतिहासिक है जिसे देश के कोने-कोने में ले जाकर लोगों को दर्शन करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिक्रमा पूरी होने के बाद सोमनाथ में इसकी स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि हजारों साल पहले सोमनाथ में आक्रमण हुआ था और आक्रमणकारियों ने पहले सोना चांदी लूटा और उसके बाद ज्योतिर्लिंग को तहस नहस करने की कोशिश की थी। उस समय वहां के अग्निहोत्री ब्राह्मणों ने ज्योतिर्लिंग के टुकड़ों को एकत्रित कर संभाला था और वहां से भाग गए थे। अब इसके टुकड़ों को शिवलिंग में ढालकर देशभर की परिक्रमा की जा रही है। सोमवार को लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में कलाकारों ने भजन कीर्तन भी किया और श्रद्धालु खूब झूमे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed