सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dhungri village immersed in devotion to Goddess Bhagwati.

Kullu News: देवी भगवती के भक्तिरस में डूबा ढूंगरी गांव

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Dhungri village immersed in devotion to Goddess Bhagwati.
हिडिम्बा मंदिर परिसर में श्री मद देवी भागवत कथा का श्रवण करते श्रद्धालू। संवाद
विज्ञापन
मनाली। ऐतिहासिक ढूंगरी गांव में वीरवार को हिडिंबा माता मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और हिडिंबा माता के जयकारों से पूरा परिवेश गूंज उठा।

दोपहर लगभग 2 बजे विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कथा का आगाज हुआ। कथा व्यास शशांक कौशल ने श्रीमद् देवी भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन किया। कहा कि मां भगवती की कृपा से ही सृष्टि का संचालन होता है। उन्होंने देवी को शक्ति, करुणा और भक्ति का स्वरूप बताया। उन्होंने देवी भागवत महापुराण को मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक ग्रंथ बताते हुए इसके श्रवण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर मां भगवती के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। अम्बा मां अम्बा बोल, ईश्वर सतचित आनंद बोल, नंगे नंगे पांव चल आया मां तेरा पुजारी जैसे भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कारदार रघुवीर नेगी रमण शर्मा ने अधिक से अधिक लोगों से कथा श्रवण कर मां भगवती का आशीर्वाद लेने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed