{"_id":"6a34f4b5043908822b08150c","slug":"foreign-tourist-posts-video-of-filth-at-the-capital-s-tourist-spots-raises-questions-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: राजधानी के पर्यटन स्थलों में फैली गंदगी का विदेशी सैलानी ने डाला वीडियो, उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: राजधानी के पर्यटन स्थलों में फैली गंदगी का विदेशी सैलानी ने डाला वीडियो, उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार
शिमला घूमने आई विदेशी महिला सैलानी ने यहां के पर्यटन स्थलों में फैली गंदगी को लेकर सवाल उठाए हैं।
शिमला शहर ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हिल्स क्वीन शिमला घूमने आई विदेशी महिला सैलानी ने यहां के पर्यटन स्थलों में फैली गंदगी को लेकर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला सैलानी का कहना है कि शिमला में मंदिरों के आसपास और जंगलों में कचरे के ढेर लग रहे हैं। महिला इस वीडियो में लोगों से अपील भी कर रही है कि जब भी आप घूमने जाते हैं तो कचरा खुले में न फेंके। महिला ने अपने वीडियो में जंगल, नालों में फेंका कचरा, शराब की बोतलें भी दिखाई हैं। महिला ने हैरानी जताई कि आस्था का केंद्र रहने वाले मंदिरों के आसपास भी कचरे के ढेर लगे हैं।
इसे रोका जाना चाहिए। महिला सैलानी का कहना है कि शिमला में दर्शनीय स्थल हैं लेकिन हर तरफ फैला कचरा इसकी सुंदरता को खराब कर रहा है। महिला ने लोगों से अपील की कि कचरा अपने वाहनों में लगे बैग में रखें ताकि गंदगी न फैले। राजधानी शिमला में पर्यटन सीजन चरम पर है। शहर के नाले, जंगल और पहाड़ियां कचरे से भर गए हैं। नगर निगम का कहना है कि इन्हें हटाने के लिए अभियान भी चलाए जा रहे हैं। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शिमला को साफ सुथरा रखना सबकी जिम्मेदारी है। निगम इस दिशा में काम कर रहा है। वार्डाें में अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
'पर्यटकों को ध्यान रखना चाहिए कि वे कचरा न फैलाएं'
उधर, मनाली घूमने आए दिल्ली के एक पर्यटक ने कहा कि इसमें सरकार की कोई गलती नहीं है, गलती जनता की है। यहां आने वाले पर्यटकों को ध्यान रखना चाहिए कि वे कचरा न फैलाएं, वरना इससे पर्यावरण पर बुरा असर पड़ेगा।

#WATCH | Himachal Pradesh | A tourist from Delhi, who is visiting Manali, says, "The govt is not at fault here, it is the public. The tourists visiting the area must keep in mind not to spread garbage, else this will affect the environment." pic.twitter.com/kc0YFoMknF
— ANI (@ANI) June 19, 2026