सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dust raised by the storm added to people's woes.

Kullu News: अंधड़ से उड़ी धूल ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dust raised by the storm added to people's woes.
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में रविवार को अंधड़ के कारण उड़ती धूल लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी रही। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान से उठा धूल का गुबार आसपास के क्षेत्रों में फैलता रहा। इससे राहगीरों, दुकानदारों और खिलाड़ियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अंधड़ के कारण मालरोड और आसपास के बाजार क्षेत्रों में धूल फैल गई। लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी महसूस हुई। मालरोड पर दुकानें लगाकर बैठे दुकानदारों को भी धूल के कारण असुविधा झेलनी पड़ी।

ढालपुर मैदान में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों को भी धूल के कारण परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने मैदान में नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने की मांग की है ताकि धूल उड़ने की समस्या से राहत मिल सके। ढालपुर मालरोड पर रविवार को अस्थायी बाजार सजता है। इस कारण यहां खरीदारों की अच्छी खासी भीड़ जुटी। इसमें महिला और बच्चे भी काफी संख्या में शामिल थे। हवा में धूल मिट्टी उड़ने के कारण उन्हें दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed