सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Field ready, waiting for corn seeds

Kullu News: खेत तैयार, मक्की के बीज का इंतजार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Field ready, waiting for corn seeds
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। जिले में किसानों को कृषि विभाग के विक्रय केंद्रों पर मक्की का बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि एक ओर मक्की की बुवाई का समय तेजी से निकलता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर विभाग की ओर से अब तक बीज उपलब्ध नहीं कराया गया है। इससे किसान असमंजस और चिंता की स्थिति में हैं।
Trending Videos

किसानों ने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द बीज उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे समय पर बुवाई का कार्य पूरा कर सकें। उनका कहना है कि विभाग परंपरागत खेती को बढ़ावा देने की बात तो करता है, लेकिन समय पर बीज उपलब्ध न करवा पाने से किसानों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के अनुसार उन्होंने मक्की की बुवाई के लिए खेत पूरी तरह तैयार कर रखे हैं, लेकिन बीज के अभाव में खेतों की नमी धीरे-धीरे खत्म होने लगी है। यदि मौसम साफ रहा तो नमी और कम हो जाएगी, जिससे बुवाई प्रभावित हो सकती है। सामान्य तौर पर इस समय तक आधे से अधिक बुवाई का कार्य पूरा हो जाता है, लेकिन इस बार किसान अभी भी बीज का इंतजार कर रहे हैं।
जेठू राम, नारायण, नीमत राम, गिरधारी लाल, माघू राम, रोशन लाल आदि किसानों ने कहा कि निजी दुकानों से मिलने वाले बीज की गुणवत्ता पर भरोसा कम होता है। इसलिए वे बाजार से बीज नहीं खरीद रहे हैं। किसानों ने कृषि विभाग, प्रशासन और प्रदेश सरकार से अपील की है कि विक्रय केंद्रों पर जल्द बीज उपलब्ध करवाया जाए, ताकि समय रहते मक्की की बुवाई हो सके।
उधर, कृषि विभाग की उपनिदेशक डॉ. रितु गुप्ता ने बताया कि मक्की के बीज की आपूर्ति के लिए ऑर्डर भेजा जा चुका है और जल्द ही बीज उपलब्ध होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed