{"_id":"6a60fd5c53775028d803f32d","slug":"first-the-mother-now-the-sons-last-rites-have-been-performed-kullu-news-c-89-1-ssml1012-182177-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पहले मां, अब बेटे का हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पहले मां, अब बेटे का हुआ अंतिम संस्कार
Thu, 23 Jul 2026 10:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर (कुल्लू)। गड़सा घाटी के हुरला में गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग में गंभीर रूप से झुलसे ज्ञानचंद की भी मौत हो गई। मां की मौत के सात दिन बाद बुधवार को बेटे का अंतिम संस्कार किया गया।
ज्ञानचंद एक सप्ताह से पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन थे। उपचार के दौरान 21 जुलाई की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
बुधवार सुबह हुरला में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मां के बाद बेटे की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, पूरे हुरला क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
15 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे एक मकान की रसोई में गैस सिलिंडर लीक होने से अचानक आग भड़क गई थी। हादसे में बिमला देवी, उनके पुत्र ज्ञानचंद और भतीजी प्रियंका गंभीर रूप से झुलस गए थे।
बिमला देवी और ज्ञानचंद को कुल्लू अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था लेकिन रास्ते में बिमला देवी ने दम तोड़ दिया था। वहीं, भतीजी प्रियंका का कुल्लू अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदनलाल कौशल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।