फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kahika festival begins in Kashamti after 44 years.

Kullu News: कशामटी में 44 साल बाद शुरू हुआ काहिका पर्व

Thu, 23 Jul 2026 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 23 Jul 2026 06:45 AM IST
विज्ञापन
Kahika festival begins in Kashamti after 44 years.
कुल्लू। सावन मास के पावन अवसर पर लगघाटी के कशामटी गांव में देवी परमेश्वरी महायोगिनी मां नौंउणी का ऐतिहासिक काहिका पर्व बुधवार को विधिवत शुरू हो गया।
विज्ञापन

मां नौंउणी के पुजारी हरि सिंह ठाकुर ने बताया कि 44 वर्षों बाद आयोजित हो रहे इस देव कारज केलिए क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इससे पहले यह पर्व वर्ष 1982 में मनाया गया था। तीन दिवसीय काहिका पर्व 24 जुलाई तक चलेगा।
परंपरा के अनुसार देव पंचाली नारायण इस देव कारज का संचालन कर रहे हैं, जबकि देव गोहरी भी इस आयोजन में शामिल हैं। काहिका की विशेषता यह है कि इसमें देवरथ शामिल नहीं होते और केवल देव निशान के माध्यम से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को बडोर स्थापना और विभिन्न देवताओं को आहुतियां देने की रस्मों के साथ पर्व का शुभारंभ हुआ। 23 जुलाई को नरमेध यज्ञ तथा 24 जुलाई को हार तलांग की रस्म अदा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed