सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Five out of ten district council wards in Lahaul Spiti are reserved for women.

Kullu News: लाहौल स्पीति में दस में पांच जिला परिषद वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Five out of ten district council wards in Lahaul Spiti are reserved for women.
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिले के दस जिला परिषद वार्डों में पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने अधिसूचना जारी कर बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत आरक्षण अधिसूचित कर दिया गया है।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि अधिसूचना के अनुसार जिला परिषद वार्ड उदयपुर, जाहलमा, सिस्सू, लोसर और काजा अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए आरक्षित है। इसके अलावा त्रिलोकनाथ, वारपा, कोलोंग, सगनम अनुसूचित जनजाति तथा केलांग को अनारक्षित रखा गया है। कहा कि यह आरक्षण व्यवस्था पंचायत राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए लागू रहेगी। चुनाव प्रक्रिया इसी के अनुरूप संपन्न करवाई जाएगी। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों एवं आम नागरिकों से निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed