{"_id":"69824201fdb730ffb90037e4","slug":"gardeners-should-make-proper-arrangements-for-pruning-spraying-and-drainage-kullu-news-c-89-1-klu1001-168117-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: छंटाई, स्प्रे और जल निकासी की उचित व्यवस्था करें बागवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: छंटाई, स्प्रे और जल निकासी की उचित व्यवस्था करें बागवान
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से बागवान गदगद हैं। लंबे समय से शुष्क मौसम के कारण चिंतित बागवान नजर आ रहे थे। पिछले दो सप्ताह में तीन बार बर्फबारी होने से बागवानों को आने वाले समय में बेहतर फसल की उम्मीद जगी है।
बागवानी अनुसंधान केंद्र बजौरा के वैज्ञानिक एस भारद्वाज के अनुसार, सर्दियों के दौरान पर्याप्त बारिश और बर्फबारी से सेब सहित अन्य शीतोष्ण फलों के लिए आवश्यक चिलिंग ऑवर्स पूरी होने में मदद मिलेगी। इससे सेब के पौधों में बेहतर फ्लावरिंग और फल सेटिंग की संभावना बढ़ जाती है। बागवान रामचंद्र, सुरेश, कमल, गिरिश चंद्र, चमन, राकेश, मोहन और प्रेम ने कहा कि बारिश और बर्फबारी बागवानी के लिए लाभकारी है। वहीं दूसरी ओर कुल्लू फल उत्पादक मंडल के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने इस बारिश को सेब की फसल के लिए रामबाण बताया है।
बागवानी विभाग के उपनिदेशक राजकुमार ने बागवानों को सलाह दी है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए समय पर छंटाई, स्प्रे और जल निकासी की उचित व्यवस्था करें। इसके साथ ही बर्फ पिघलने के बाद सेब के बगीचों का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त टहनियों को हटाना आवश्यक है ताकि रोगों का प्रसार रोका जा सके।
Trending Videos