{"_id":"698242bbf6fd7ce8930cd364","slug":"the-number-of-students-in-schools-decreased-due-to-cold-kullu-news-c-89-1-ssml1015-168056-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ठंड से स्कूलों में घटी विद्यार्थियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ठंड से स्कूलों में घटी विद्यार्थियों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला में जनवरी माह के अंतिम सप्ताह से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। ऐसे में शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या में कमी आई है। इसका मुख्य कारण बर्फबारी के कारण रास्ते और सड़कें अवरुद्ध होना बताया जा रहा है। प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए करीब एक सप्ताह तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रखे थे लेकिन अब संस्थान तो खुले है लेकिन इनमें विद्यार्थियों की संख्या में 25 से 30 फीसदी तक कमी आई है।
उपमंडल कुल्लू, बंजार और मनाली के विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में 31 जनवरी से नियमित कक्षाएं दोबारा शुरू हुई हैं लेकिन इन तीन दिनों में विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी व प्रशिक्षुओं की उपस्थिति सामान्य से कम रही है। निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से अधिकतर पैदल रास्तों के अलावा सड़कें अवरुद्ध चल रही हैं। बस और अन्य यातायात सुविधा न होने से विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस वजह से वे मजबूरन विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं, अभिभावक सोमदेव, राहुल, अशोक, ममता, शिवानी ने कहा कि इन दिनों जिस तरह का मौसम बना हुआ है। इसमें विद्यार्थियों खासकर छोटे बच्चों को अकेले विद्यालय भेजना सुरक्षित नहीं हैं। बारिश-बर्फबारी में इन बच्चों को स्वयं विद्यालय छोड़ना पड़ रहा है या फिर मजूबरी में उन्हें विद्यालय भेज नहीं पा रहे हैं। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा ने कहा कि खराब मौसम के चलते विद्यार्थियों की संख्या में कमी आई है।
Trending Videos