सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Garlic crop ready in Sainj, farmers busy removing it from the fields

Kullu News: सैंज में लहसुन की फसल तैयार, खेतों से निकालने में जुटे किसान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Garlic crop ready in Sainj, farmers busy removing it from the fields
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी में लहसुन की फसल तैयार हो गई है। किसानों ने फसल को मंडियों तक पहुंचाना शुरू कर दिया है। सब्जी मंडी में फसल को अच्छे खासे दाम मिल रहे हैं। किसानों की माने तो सब्जी मंडी में लहसुन के प्रतिकिलो 70 से लेकर 80 रुपये तक दाम मिल रहे हैं। इससे किसान मालामाल हो रहे हैं।
Trending Videos

दो तीन दिन पहले लहसुन के दाम करीब 100 रुपये प्रति किलोग्राम थे। इसमें गिरावट जरूर आई है लेकिन किसान इन दामों को भी बेहतर मान रहे हैं। आने वाले समय में भी अगर यही दाम रहा तो किसानों को निश्चित रूप से फायदा पहुंचेगा। करीब 16 पंचायतों के हजारों किसानों ने लहसुन की खेती कर रखी है और अधिकतर क्षेत्राें में फसल तैयार हो गई है। इसके चलते चुनावी माहौल के बीच किसान अपने-अपने खेतों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी के किसान गोपाल, सोहन लाल, बिजू, नीरत राम, टीना देवी, चंद्र सेन, हुकम राम, अजय कुमार, विजय आदि का कहना है कि वे लहसुन की फसल को खेतों से निकालने में व्यस्त हैं। वे टकोली स्थित सब्जी मंडी में लहसुन पहुंचा रहे हैं। उन्हें 70 से 80 रुपये प्रतिकिलो दाम मिल रहे हैं। इससे किसानों को काफी फायदा पहुंच रहा है। चुनावों के कारण किसानों का कार्य प्रभावित हुआ है, फिर भी किसान परिवार खेतों से लहसुन की फसल निकालने में जुटे हैं। उधर, कुल्लू, बंजार और आनी क्षेत्रों में भी लहसुन निकालने में किसान व्यस्त हैं। लहसुन की फसल से किसानों को काफी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed